ये लड़की बता रही है शर्मा जी के लड़के को कि मोर क्या करता है
(वायरल)
आए दिन मर्डर,चोरी,डकैती, रेप और न जाने कई ऐसे मामले देखने और सुनने को मिलता है। पर आपको बता दें आज मोर ब्रह्मचारी होता है या नहीं ये खबर तूल पकड़ ली है। इनदिनों राजस्थान हाइकोर्ट के एक जज के कारण ये सुर्खियां बन चुकी है। बीते बुधवार को उन्होंने कहा था की मोर सहवास नहीं करता। वह ब्रह्मचारी होता है। उन्होंने बताया मोरनी मोर के आंसू पीकर गर्भ धारण करती है।हालाँकि असलियत कुछ और ही है।आज विज्ञान से लेकर इंटरनेट भी जज साहब के इस तर्क और तथ्य को दुरुस्त करता है। मोर भी बाकी पक्षियों की तरह ही सहवास करतें है और मोरनी उसी के वीर्य से गर्भ धारण करती है।मोर अपने पंख फैलाकर मोरनी को लुभाते है और उसको अपनी और आकर्षित करते है।
खबर है की राजस्थान हाइकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने कहा था की मोर ब्रह्मचारी होता है,जिसके वजह से वह राष्ट्रीय पक्षी है। वह मोरनी संग सहवास नहीं करता। मोरनी उसके आंसू पीकर गर्भवती होती है। इसी वजह से भगवान श्रीकृष्ण मोर पंख अपने माथे पर लगाते है।
ऐसे कई शोध बताते है की मोर बेहद रोमांटिक होते हैं,और वे एक समय में कई मोरनीयों के साथ रास रचाते हैं। इतना ही नहीं कई दफा तो मोरनियां आकर्षक मोर के साथ सहवास की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एक दूसरे से लड़ जाती हैं।वहीं बायोलॉजिस्ट डॉक्टर ओलिविया जड़सन के मुताबिक मोरनी में बेहतरीन कलर विज़न होता है जिसके आधार पर वह मोर के रंग-बिरंगे पंखों से आकर्षित होती है।
राजस्थान हाइकोर्ट के जज ने सुझाव देते हुए कहा की गाय को भारत को राष्ट्रीय पशु का दर्ज़ा दे दिया जाना चाहिए।
गौरतलब है की गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के पीछे भी राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री का एक हास्यास्पद बयान आया था।
राजस्थान के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा था की एक मात्र गाय ऐसा जानवर है जो सांस लेने के दौरान ऑक्सीजन लेती है और ऑक्सीजन ही बाहर निकालती है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा था की लोगों को इसका वैज्ञानिक महत्व समझना चाहिए। हालाँकि उनकी इस बातों पे विज्ञान को ही चुनौती देती नज़र आ रही थी।
महेश चंद्र शर्मा ने यह भी कहा की नेपाल की तर्ज पर भारत में भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही साथ जज ने बताया की उन्होंने अपने फैसले में तमाम वेदों और धार्मिक ग्रंथि का हवाला देते हुए यह बताया की गाय इंसान के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं।उसका दूध,गोबर, हड्डी,सभी कुछ काम आता है।
हालांकि जज की मोर के आजीवन सेक्स ना करने की बात पर विशेषज्ञों ने हैरानी जताते हुए कहा की आखिर एक जज कैसे इस तरह की बात कर सकता है।उन्होंने कहा की आज तो नेट का जमाना है,इतना टेकनोलॉजी है आसानी से पता लगाया जा सकता है सचाई क्या है । सैकडों वीडिओज़ भी मौजूद है।
Comments
Post a Comment