इस बन्दे ने अमेरिका को सयुंक्त राष्ट्र से निकलने की धमकी दी।
( विदेशी बक बक )
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ट्रम्प प्रशासन को चेतावनी दे डाली की अगर अमरीका कई वैश्विक मुद्दों से अलग होता है तो उसे बाहर कर दिया जाएगा और यह अमरीका या विश्व के लिए अच्छा नहीं होगा। गुतारेस ने चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि सीरिया को लेकर अमरीकी और रूस दोनों के बीच सीधा टकराव हो सकता है। हालांकि अमरीका की ऒर से एक सीरियाई विमान को गिराने को लेकर विवाद को कम करने का अनुरोध भी किया।
जनवरी 1 को संयुक्त राष्ट्र की बागडोर संभालने के बाद अपने पहले सवांददाता सम्मेलन में उन्होंने चेतावनी दी कि अमरीका की तरफ से संयुक्त राष्ट्र के कोष में प्रस्तावित कमी से संयुक्त राष्ट्र के प्रबंधन में नहीं सुलझ पाने वाली समस्या पैदा होगी। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने चेतावनी दी है कि देश कोई भी हो आतंकवाद का समर्थन करने वाले को उसकी बड़ी भारी कीमत चुकानी होगी।
एंतोनियो गुतारेस आतंक से संयुक्त रूप से निबटने की खातिर पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने मध्यस्थता कार्यरत की पेशकश की। वहाँ महासचिव कल काबुल भी पहुचे थे और उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और देश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्लाह अब्दुल्ला के साथ द्वीपक्षीय बैठकें की।
आप थोड़े से कंफ्यूज होंगे तो आपको बताती हूं संयुक्त राष्ट्र का महासचिव होता क्या है। महासचिव संयुक्त राष्ट्र का सबसे प्रमुख अधिकारी होता है। इसकी नियुक्ति सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए की जाती हैं। हालांकि वह दूसरी भी चुना जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतर्राष्ट्रीय समूह खुद चुनता है। उनका कर्तव्य है कि अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाना, शांतिरक्षा कार्यों का प्रबंध करना, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना, सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के कार्यों को जांचना और सदस्य सरकारों से बातचीत करना।
अगर बात करें महासचिव की शक्तियाँ क्या होती है तो बता दें महासचिव किसी भी अन्य संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की तुलना में उनके पास कई अधिक शक्तियाँ होती है। वह सदस्य राष्ट्रों की सरकारों को सलाह दे सकता है और समस्याओं को सुलझाने में अपने पद से जुड़े प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता है। वह संगठन की उपलब्धियों और समस्याओं से जुड़ा वार्षिक प्रतिवेद महासभा के सामने प्रस्तुत करता है। महासचिव किसी विशेष क्षेत्र में विश्व शांति व सुरक्षा को खतरा पहुचने वाले मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का ध्यान भी आकर्षित कर सकता है।
Comments
Post a Comment