रेप इस देश में हलवा पूड़ी हो गया है।

( दूर दराज )



हमारे देश में आज भी बेटियाँ सुरक्षित  नहीं है। आए दिन ख़बरों में गैंगरेप जैसी वारदात पढ़ने और सुनने को मिलती है। आज फिर तीन दरिंदो की हैवानियत सामने आई है , जिसने फिर से हमारे देश को शर्मशार कर दिया। ख़बर है कि गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र से एक महिला को स्विफ्ट कार में सवार तीन दरिंदो ने उस महिला को अगवा किया और चलती कार में पूरी रात सामूहिक बलात्कार किया और फिर पीड़िता को आरोपियो ने ग्रेटर नॉएडा के पास कसाना में चलती कार से फैंक दिया।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि महिला की हालत फिलहाल  ठीक-ठाक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गुरुग्राम की रहने वाली महिला को बीती रात सोहना से तीन बदमाशों ने उसे जबरन अगवा किया और उसके बाद तीनों दरिंदो ने चलती कार में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया की पूरी रात सरक पर घुमाने के बाद तीनो ने महिला को आज सुबह कसाना क्षेत्र के WHO सोसायटी के पास फेक दिया और वहाँ से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार महिला को सड़क पर देख किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना  दी। जिसके बाद वहाँ पहुची पुलिस टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
 महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है और घटनास्थल की सही जानकारी के लिए महिला को पुलिस गुरुग्राम जनपद के सोहना लेकर जा रही है।खबर की माने तो पीड़ित महिला मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है और कुछ दिन पहले ही वह सोहना में रहने आई थी।

महिला ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसे बादमाशों ने सोहना से अगवा करने के बाद फरीदाबाद दिल्ली और ग्रेटर नॉएडा की सड़को पर घुमाते रहे और उसके साथ बलात्कार करते रहे।
बड़ा सवाल यह है की कब सरकार गैंगरेप जैसे मामलो को गंभीरता से लेगी।कब देश कि बेटियां अपने आप को सुरक्षित  महसूस करेंगी।

कुमारी अलका

Comments