ये हीरोइन बताती है कि कैसे आवाज़ उठाये.
( फ़िल्मची )
यूँ तो बॉलीवुड की चकाचौंध सबको अपनी तरफ खिचती है। दूर से तो ये दुनिया काफ़ी खूबसूरत लगती है।ऐसा लगता है मानो ये स्वर्ग हो पर असलियत जान के आप की आँखें खुली रह जाएगी।दूर से तो ये दुनिया जितनी खुबसूरत लगती है पास से इसकी असलियत उतना ही भयावह है।
पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस युक्ता मुखी के बारे मे तो आप जानते ही होंगे।युक्ता मुखी ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किये हैं तब जाके सफलता को प्राप्त किया है।भले ही फिल्मों में युक्ता मुखी ज़्यादा कमाल नहीं दिखा सकी पर हम उनके संघर्ष को भूल भी नहीं सकते। फिल्मों में असफलता का कारण युक्ता की लंबाई भी बताई जाती है।युक्ता का कद 6 फुट1 इंच है।जबकि हमारें बॉलीवुड के अधिकतर अभिनेता ठिगने कद के हैं।
युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर 1979.को बंगलोर में हुआ था।वहीं उनकी परवरिश दुबई में हुई 7 साल तक युक्ता दुबई में ही रही।इसके बाद 1986 में उनका परिवार मुंबई में आके बस गया।युक्ता के पिता एक डॉक्टर थे।युक्ता ने अपनी पढ़ाई भी.जी.वेज कालेज में किया था।सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ने कम्प्यूटर सांइस में डिप्लोमा भी प्राप्त किया। 1999 में युक्ता ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और वो भारत की चौथी महिला थी जिसनें ये खिताब जीता था। इसके बाद युक्ता ने फ़िल्मी जगत में अपने कदम रखे 2001 में युक्ता ने तमिल फ़िल्म में काम किया।इसके बाद बॉलीवुड में 'प्यासा' 'मेमसाब' 'लव इन जपान' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि ये फिल्में ज्यादा चल नहीं पायी । पर फिर भी उन्होंने अपने संघर्ष को नहीं छोड़ा।
2 अक्टूबर 2008 में युक्ता ने प्रिंस तुलि जो के एक व्यापारी हैं उनसे शादी कर ली। युक्ता की जिंदगी की असल लड़ाई तो अब शुरू हुई। प्यार तो उनकी शादी में बस नाम का रह गया था। 2013 में युक्ता ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। सिर्फ इतना ही नहीं प्रिंस तुलि के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में दहेज उत्पीड़न और अननेचुरल सेक्स.का मामला दर्ज कराया था।प्रिंस तुलि उन्हें मानसिक तनाव भी देता था।इसके बाद 2014 में युक्ता ने प्रिंस तुलि से तलाक ले लिया फिल्मों दुनिया छोड़ चुकी और पति से अलग हो चुकी युक्ता आज करोड़ों की मालकिन हैं मासमिडिया डॉट नेट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक युक्ता की नेट वर्थ 245 मिलियन डॉलर(लगभग 1577 करोड़ रुपये) आंकी गई है।
युक्ता ने साबित कर दिया के एक औरत कमजोर नहीं होती बस जरूरत है हिम्मत करके खड़े होने की।युक्ता ने अपने जीवन की लड़ाई कभी नहीं छोड़ी और आज सफलता उनके कदम चुम रही है।सभी भारतीयों महिलाओं को युक्ता से सिखने की जरुरत है के वो किसी की जागिर नहीं ना किसी के पैरों की धूल।वो भी एक इंसान हैं और उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरिके से जीने का पूरा हक है।
Comments
Post a Comment