तो अब हम हारा देंगे चीन को |
(दूर दराज )
हमारे भारत देश में दिन-पर-दिन जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है। प्राकृतिक साधनों का भी अधिकाधिक उपयोग हो रहा है, फिर भी जनसंख्या का संतुलन और उस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा। जनसंख्या की वृद्धि एक ऐसी समस्या है जिसके कारण अन्य समस्याएं खुद-व्-खुद सामने आ जाती हैं। प्रतिवर्ष उत्पादित खाद्यान्न अपर्याप्त हो जाता है और जो है, वह महँगी हो जाती है। मसलन इस कारण अन्य उपयोगी वस्तुओं के दाम भी बढ़ने लगते हैं। सरकार के पास काम की कमी हो जाती है। वैसे देखा गया है कि शिक्षितों की अपेक्षा अशिक्षितों की अधिक संताने होती हैं।
बहरहाल ख़बर मणिपुर की है । मणिपुर में ऐसा मामला सामने आया है जहाँ ज़्यादा बच्चों के जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। बता दें मणिपुर की तीन महिलाएं जिन्होंने 10-10 बच्चे को जन्म दिया है , उन्हें राज्य के एक समूह द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया गया है।
गौरतलब है कि मणिपुर के मेइतेई समुदाय की जनसंख्या लगातार घटती जा रही है। हाँलाकि एक कार्यक्रम जो की हर वर्ष मणिपुर में मनाया जाता है, उसी तरह यह चौथा वार्षिक समारोह था जो की सोमवार को आयोजित हुआ था, जहां मणिपुर की महिलाओं को सम्मानित किया गया।
हम बता दें वो तीन महिला जिन्हें सम्मानित किया गया, वे हैं टी. सुमति(40 वर्षीय) एन. मलिका(55 वर्षीय) और एस. इनक्कुन्नबी (40 वर्षीय) । उन तीनों महिलाओं को 10,000 रुपये नगद और प्रमाणपत्र दिया गया। इस कार्यक्रम को आयोजित इरामदम कुन्बा अपुनबा लुप द्वारा किया गया। यह संगठन मणिपुर के महिलाओ को ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को जन्म देने के लिए प्रेरित करता है, क्योंकि उन्हें डर है कि इस अशांत राज्य में गैर-स्थानीय लोगों की आबादी यहाँ के स्थानीय आबादी को पछाड़ देगी।
हम बता दें मणिपुर की जनसंख्या 28 लाख से महज़ थोड़ी कम है। यह मान लिया गया है कि गैर- स्थानीय आबादी ने स्थानीय आबादी को पछाड़ दिया है। विद्रोही गुट और कुछ नागरिक समाज के संगठन मणिपुर चुनावों ने गैर- स्थानीय लोगों को नहीं लड़ने दे रहे है।
इस समारोह को अध्यक्षता कर रहे सोइबम सुभाषचंद्र ने कहा कि मणिपुर में राजाओं के समय पर्याप्त जनसंख्या वृद्धि हुई थी। आईकेएएल ने अध्यक्ष लुवाऊं लीमा ने कहा कि स्थानीय आबादी को बचाने के लिए मणिपुर में जनसंख्या को बढ़ने की ज़रूरत है।
वैसे आपको जानकर हैरानी या यूं कह ले पैरो तले ज़मीन खिसक जाने वाली बात है। अब तक यही मन जा रहा था कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन है, लेकिन एक रिसर्च ने दावा किया है कि चीन की आधिकारिक जनसंख्या को लेकर लगाया गया अनुमान बिल्कुल गलत है। इस रिसर्चर ने यह भी दावा किया है कि भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है न कि चीन। इस दावे के बाद तो आप सबको के पैरों तले ज़मीन ज़रूर खिसक गई होगी। गौरतलब है कि इस दावे के बाद से न सिर्फ चीन और भारत बल्कि अन्य देशों में भी यह खबरे चर्चा में हैं। यदि ये दावे सही निकले तो इसका परिणाम या यूं कहें बहुत ज़्यादा भयावह और विकराल होगा।
2050 में सबसे ज़्यादा आबादी वाले 10 देश
देश साल 2050
* इंडिया 170 करोड़
* चीन 130 करोड़
* यु.एस.ए 40 करोड़
* नाइजेरिया 39 करोड़
* इंडोनेशिया 29 करोड़
* पाकिस्तान 27 करोड़
* ब्राज़िल। 22 करोड़
* बंगलादेश। 19 करोड़
* फिलीपींस 15.4करोड़
* कांगो। 15 करोड़
रिपोर्ट के अनुसार भारत साल 2022 में ही चीन को पछार कर सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।
जनसंख्या कही ज़्यादा है तो कही कम । दोनों बदहाल कर दिए है। ज़्यादा हो तब भी तनाव और कम हो तब भी तनाव रहता है।
कुमारी अलका
अगर हमारी ख़बर पसंद आई तो हमारा पेज लाइक कीजिए ,👍👍👍

Comments
Post a Comment