(अर्थ विज्ञान )    
                       

जीडीपी यानी किसी भी  देश की सलाना आय।किसी भी देश की आर्थिक तरक्की उस देश के जीडीपी से ही पता चलता है।भारत जैसे अधिक जनसंख्या वाले देश में आर्थिक तरक्की कितनी जरूरी है ये आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं।जीडीपी बढ़ेगा तब ही तो हमारा देश भी विकसित होगा।

हमारे देश का जीडीपी वैसे तो हर साल कोई नया रंग दिखाता है पर इस साल तो बिल्कुल ही नया रंग देखने को मिला है। इस बार 2016-17 का जीडीपी बढ़नें के बजाए घट गया 7.1% से सिधा 6.1% पे आ गया सिर्फ इतना ही नहीं लगतार ये आकरा घटते ही जा रहा है।2014 से ले के अब तक का ये न्युनतम जिडिपी रहा है।इसकी वजह है व्यपार में मंदी आना जिसकी सबसे बड़ी वजह है 2016 के नवम्बर में आया नोटबंदी जिसनें पूरे देश में हलचल मचा दी थी।पूरे देश के अर्थव्यवस्था को हिला के रख दिया था।मोदी जी हमारे देश के प्रधानमंत्री ने तो कहा था के ये नोटबंदी काले धन.पे लगाम लगाएगी पर ये क्या हो गया लगता है के काले धन का तो पता नहीं पर सफेद धन पे लगाम जरूर लग गया।भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सातवीं बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाती थी। पर जब से मोदी जी का राज आया है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था का हाल तो आपके सामने ही है। वहीं भ्रष्टाचार भी अपने चरम पे है।आम आदमी पार्टी के नेता कपिल मिश्रा पे भ्रष्टाचार के आरोप लगे , वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप लगा वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पे भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।



नोटबंदी एक सफल राजनीति तय हुई।विश्व प्रसिद्ध फ्रांसीसी अर्थशास्त्र 'गाय सारमैन 'ने यह कहा है।उन्होंने ये भी कहा की यह भ्रष्टाचार का समूल सफाया करने के अपने उद्देश्य को पूरा करने में विफल रही। उन्होंने यहाँ तक कह डाला के "कभी-कभी मोदी अर्थव्यवस्था को अनुमान के हिसाब मदद पहुँचाने के बजाय राजनीतिक और प्रतीकात्मक.लाभ लेने में ज्यादा रूचि लेते हुए जान पड़ते हैं। वहीं बेरोजगारी का भी भारत में यही हाल है।2015-16 में पिछले 5वर्षो में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ा है। 8.7% महिलाओं के लिए और 4.3% परुषों के लिए बड़ा है। 77% लोगों के पास आज भी रोजगार नहीं है ना कमाने का कोई और जरिया।

मोदी जी ने वादे तो बड़े -बड़े किये थे ।'देश का रंग रूप बदल दुंगा, ईमानदारी की गंगा बहा दुंगा'।पर अब क्या हुआ मोदी जी आपने तो सच में देश का रंग -रूप ही बदल के रख दिया जिडिपी को 7.1% से 6.1% पे ला के रख दिया। भ्रष्टाचार में 83 नमंबर पे पहुंचा दिया और और बेरोजगारी को तो पिछले 5 वर्षों में सबसे आगे बढ़ा दिया। क्या अच्छे दिन लाए हैं मोदी जी आप देश में।कहते थे के नोटबंदी देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी सच में  बहुत बड़ा बदलाव आपने ला दिया मोदी जी।अब मैं अपने शब्दों में क्या कहूँ मोदी जी के नोटबंदी का परिणाम आपके सामने है  और उनके सभी वादों का असलियत भी ।अब सरकार आपकी,फैसला भी आपका है।

रश्मि रानी

Comments

Post a Comment