अब अमेरिका में दो प्रथम महिला घूमेंगी...

( विदेशी बक बक )




प्लास्टिक सर्जरी आपने से कई लोग इसके बारे में जानते ही होंगे। एक्टर- एक्ट्रेस के बारे में हमेशा सुनने को मिलता है कि किस तरह से और बेहतरीन बनने के लिए ये लोग प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हैं। ज़्यादातर लोग प्लास्टिक सर्जरी अपने चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए करवाते हैं।पर शायद ही आपने सुना होगा कि कोई दूसरे का चेहरा अपनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेता है।

लेकिन हर बात के कुछ किन्तु परन्तु होते ही हैं।ठीक इसी तरह अमेरिका में एक महिला प्लास्टिक सर्जरी की मदद से किसी और का चेहरा अपनाना चाहती हैं।और बड़ी बात यह है  जिनका चेहरा ये अपनाना चाहती है वो कोई और नहीं बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मलैनिया ट्रंप हैं।  महिला का नाम है साईरा।इनका कहना है "मैलेनिया मेरे लिए एक मिसाल है।वह हमारी प्रथम महिला है।मैं उनकी तरह दिखना चाहती हूं।मैं अब उनका सबसे अच्छा दूसरा वर्ज़न बनने के लिए तैयार हूं।" 
साईरा इस प्लास्टिक सर्जरी के लिए हयूस्टन पहुंची।और वहां सर्जन ने इस सर्जरी के लिए हामी भर दी और इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू भी कर दी। साईरा का कहना है कि वो देश के प्रथम महिला की तरह महसूस करना चाहती हैं जो वो खुद अंदर से हैं।मंगलवार को सर्जरी संबंधित कुछ प्रक्रियाओं से साईरा को गुजारा गया जिसमें चेहरे के निचले हिस्से और होंठों के आकार में परिवर्तन के लिए कुछ इंजेक्शन लगाए गए हैं।इस बात की जानकारी प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर फ्रैंकलिन रोज़ ने दी है।

अब देखना यह है कि डॉक्टर की यह कोशिश कितनी रंग लाती है,और साईरा के चेहरे मे कितना बदलाव आ पाता है।और अगर यह प्रक्रिया सफल हुई तो इस पर डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी की क्या प्रतिक्रिया होती है।


Comments