अजीब लड़की की गज़ब पसंद। माँ कसम होश उड़ा दे।


(विदेशी बक बक)




हर इंसान का एक मनपसंद स्वाद होता हैं। किसी को खाने में मीठा पसंद होता है, किसी को खट्टा तो किसी को तीखा पसंद होता है। सच ही कहा गया है, जितने तरह के लोग उतनी ही तरह के उनके स्वाद...
लेकिन एक महिला के स्वाद को जानकर आप अपने दातों तले उंगलियाँ दवा लेंगे। आज मैं आपको ऐसी महिला के बारे में बतायेंगे जिसके स्वाद के बारे में जानकर आपका मुह भी छिल जायेगा...जी हाँ मैंने एक दम सही ही कहा हैं, आखिर उसके खाने की  ख्वाहिश ऐसी है जो किसी को भी सोचने पर मज़बूर कर दे।
मुझे पता है आप भी बहुत उत्सुक होंगे उस महिला के बारे में जानने के लिए जिसके कारनामे बहुत अलग हैं। तो अपको बता दे कि कैप्टाउन के वोल्क्सवोर्ग में रहने वाली 36 साल की एक महिला है जो कि बर्तन साफ़ करने वाला स्पंज पसंद हैं! जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है। वो महिला दिन भर में एक नहीं, दो नहीं पूरे दर्ज़न भर स्पंज चटकारे लेते हुए डकार जाती है। आप सोच रहे होंगे कोई स्पंज कैसे खा सकता है?  हां सच में, मैं भी यहीं सोच रही!! उस दिलचस्प महिला का नाम नहीं जानना क्या आपको?


      आपको बता दे कि उस महिला का नाम हैं कैंडीस नोर्क्स। साथ ही अपको बता दे कि कैंडीस जब 6 साल की थी तब से ही  उन्हें स्पंज खाना अच्छा लगता था। धीरे-धीरे  ये स्वाद आदत बन गई  और ये आदत कब लत में तब्दील हो गई ये खुद कैंडीस को भी नहीं पता चला...
आज लत इस कदर उनपर हावी हो गई है कि वो एक भी दिन स्पंज खाए बिना नहीं रह पाती। ये तो सच में गज़ब हो गया... इसके अलावा कैंडीस का कहना है कि स्पंज बेस्वाद होता है फिर भी उन्हें इसमें स्वाद मिलता हैं, और स्पंज खाने से उन्हें एक अलग तरह की  ऊर्जा भी मिलती हैं। वाह! क्या बात हैं...
आपको पता है, कैंडी घर पर ही नहीं वो अगर कहीं बाहर भी जाती हैं तो अपने साथ टिफ़िन में ढेर सारे स्पंज भी ले जाती हैं... साथ ही इन्हें डर बना रहता है कि क्या पता वो जहां जा रही हैं वहां उन्हें उनके मनपसंद स्पंज मिले या ना मिले!
हैरानी वाली बात तो ये है कि आज उनको स्पंज खाते लगभग 30 साल हो गई हैं, लेकिन फिर भी उन्हें किसी तरह की कोई शारीरिक बीमारी नहीं हुई। वाह! क्या बात हैं कैंडीस, आपने तो मेरे होश उड़ा दिए।

हालांकि डॉक्टर का कहना हैं कि वह पीका नाम के मनोदशा से ग्रस्त हैं, इसमें व्यक्ति बेस्वाद चीज़े खाता हैं। फ़िलहाल इस लत के कारण वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हो रहीं हैं।
अगर इंसान के कुछ अलग खाने की बात की जाए तो यह आदत बेहद अजीबों गरीब हो जाती हैं, आपको तो यह जानकर बहुत आशचर्य हुआ ही होगा कि कुछ लोग उन चीजों को खाकर कैसे अपनी जिंदगी को ख़तरे में डाल देते हैं, जिन्हें हम और आप काफ़ी अजीब समझते हैं।आज हमने बात की है कुछ उसी तरह की महिला की जो कि हम जैसे आम लोग से अलग है और उनके शोक भी। कैंडीस आप तो एक दम जुदा निकली, आप जियो हज़ारों साल, और हमें आपके नए-नए कारनामे देखने को मिलते रहें।



Comments