फ़्रांस मे भी मोदी का जलवा |

( विदेशी बक बक )
फ्रांस में भी पीएम मोदी का बोल बाला...
हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी के तो क्या कहने! जहां जाते हैं, वहाँ के लोगों को अपना बना लेते हैं। कुछ इस तरह अपनी बातों से सभी के ऊपर अपनी छाप छोड़ देते हैं कि उनके जाने के बाद भी उनकी तारीफें होना कम नहीं होतीं।
तो कुछ ऐसा है हमारे पीएम का स्टाइल..
जर्मनी, स्पेन और रूस के बाद 4 यूरोपीय देशों के दौरे को नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस में काफी ख़ुशी और नए, मज़बूत बातों और वादों के साथ ख़त्म किया। लेकिन खत्म भी कुछ यूँ किया कि अब फ्रांस के प्रेसिडेंट एमैनुएल मैक्रों भी उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे।
दोनो के बीच हुई मीटिंग के बाद, मोदी ने कुछ ख़ास स्टेटमेंट्स दिए...मोदी ने कहा-"फ्रांस और भारत के हर सेक्टर में गहरे रिश्तें हैं। हम मिलजुलकर काम करते हैं। हमारे सम्बन्ध केवल दो देशों तक सीमित नहीं हैं। हम इंसानियत की अच्छाई के लिए काम करते हैं।" साथ ही उन्होंने डेवलपमेंट के बारे में भी बात की और कहा,"डेवलपमेंट का हमारा दायरा बहुत बड़े मंच तक है। चाहे वो टेक्नोलॉजी का मसला हो या फिर ट्रेड की बात हो। डेवेलपमेंट, इनोवेशन, एनर्जी, आंत्रप्रेन्योर हर मामले में हम साथ हैं।


                         
मोदी और एमैनुएल  में न सिर्फ डेवलपमेंट और डिफेन्स बल्कि कम्युनिकेशन के इस्तेमाल के बारे में भी बात हुई। इन सब के साथ मोदी ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किये गए उनके विचारों के बारे में भी कहा कि फ्रांस के भारत ने व्यक्तिगत रूप से उन्होंने क्लाइमेट चेंज को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। साथ ही पेरिस एग्रीमेंट के बारे में कहा कि वह भावी पीढ़ी की विरासत बनने की आशा को जन्म देती है। और सभी भारत वासियों के लिए प्रकृति की रक्षा हमारा विश्वास है और सबकी मदर अर्थ को बचाने के लिए एक साझा जिम्मेदारी भी है।
अब मोदी जी के फैन तो सभी हैं, और इस बार फ्रांस में मीटिंग के बाद फ्रांस प्रेसिडेंट ने भी मोदी की तारीफ़ की, उन्हें बेहद मेहनती बताया और कहा कि अब पीएम मोदी के होते हुए भारत को महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता।
वाह! मोदी जी मान गए आपको...अच्छे दिन ज़रूर आएँगे!!

--प्रियंका सिंह

Comments