अब बस शाहरुख खान ही बचे थे मरने के लिए!

(वायरल)


भारत में फेक न्यूज़ को लेकर अभी जम कर बवाल मचा हुआ है। एक तरफ तो कभी रामदेव तो कभी अमिताभ बच्चन मर जाते हैं। दूसरी और अरुंधती रॉय को लेकर छपे ग़लत ख़बर से अभी सदमें में है भारत। ये सब फिर भी ठीक है भारत की व्हाट्स  यूनिवर्सिटी जब मन करता है तब कुछ न कुछ उल्टा पुल्टा छाप देता है। इसी चक्कर में झारखण्ड में कई सारे लोग टपक लिए। लेकिन ये सब तो भारत में हो रहा था। तभी आधुनिक युग के निर्माता यूरोप ने भी कुछ ऐसा कांड किया दिमाग़ भन्ना गया। यूरोपिन न्यूज़ नेटवर्क ei pais ने शाहरुख़ खान को जिन्दा ही मार दिया। हम जितना ही चाइना के चीजों के खराब क़्वालिटी को लेकर आश्वस्त रहते हैं।ठीक उतना ही यूरोपिन सामानों की अच्छी क़्वालिटी को लेकर। पर इस बार तो यूरोपिन ने ही धोख़ा दिया। इस पहले पकड़ में आ गया था कि रामदेव अभी नहीं मरे।इस बार तो पक्का लगा की सच में शाहरुख खान तो निकल लिए। पूरा विवरण भी कुछ इसी तरीके की थी कि  गल्फस्ट्रीम 50जी प्लेन क्रेस हो गया और उसमें कुल 7 लोग मर गए। इस प्लेन में मरने  वालों में शाहरूख खान और उनका एक सहयोगी भी शामिल है।  इतना विश्वास था कि लोगों ने सच भी मान लिया था।

शुक्र है आज मुंबई पुलिस ने जिसने इसका खंडन किया।वार्ना rip तो टाइप हो गया था।
वैसे ऐसे ख़बरों ने लगातार भारत को परेशान किया है। पहले रामदेव मरे तो बालकृष्ण ने खंडन किया। वहीं श्वेता तिवारी को तो उनके पति ने फोन किया और फिर खंडन किया। अब एक खंडन मंत्रालय के निर्माण का सुझाव सरकार को दिया जा सकता है।

Comments