भैंस काली दूध देती है '- ग्रेट अमेरिकन थ्योरी

( बकैती )


अमेरिका के बारे में क्या कहा जाए..उसकी तारीफ़ की जाए या निंदा। तारीफ़ इसलिए, क्यूंकि यह तो सभी जानते हैं कि अमेरिका सबसे ताकतवर और विकसित देश है,जो नए नए एक्सपेरिमेंट करता रहता है।और निंदा इसलिए, क्यूंकि सबसे ताकतवर और विकसित देश होने के बावजूद भी अमेरिकी इतने बुद्धू होंगे, यह कभी नहीं सोचा था।
तो अमेरिका के बुद्धू होने के सबूत देने से पहले, मैं उसकी तारीफ़ करना चाहूंगी। दरअसल, गर्मी के मौसम के लिए कैलिफोर्निया की एक पोशाक कम्पनी 'बिलवेड शर्ट्स' ने ऐसा स्विमसूट लॉन्च किया है, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 'भौंचक्की' तस्वीर छपी हुई है, जो कि मंगलवार को इन्टरनेट पर सामने आई और तुरंत ही वायरल भी हो गई। इसकी बिक्री 49.95 अमेरिकी डॉलर(प्रत्येक) की दर से की जा रही है, और इसे ना तो बदला जाएगा, ना ही लौटाया जाएगा। अमेरिका में ही तैयार किये गए स्विमसूट के बारे में कम्पनी ने खुद ही कहा," यह आपके शरीर के आकार को निखारता है, और इसका मकसद खुश करना है..." किसी ने भी स्विमसूट को इतना स्टाइलिश बनाने का नहीं सोचा होगा, लेकिन बात  जब अमेरिका की है, तो फिर क्या कहना।

अब ये तो हुई तारीफ़..अब जो अमेरिकी नागरिकों की निंदा की बात मैं कह रही थी, वह जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएँगे। क्या वाकई अमेरिका के लोगो को कुछ नहीं पता अपने खान-पान के बारे में। क्या वाकई वहां के लोगों को ऐसा लगता है कि भूरी गाय भूरा दूध देती है।हो गए ना आप भी हैरान..
तो हुआ कुछ यूँ कि युएस डेयरी के इनोवेशन सेंटर की ओर से कराए गए सर्वे में करीब 1 करोड़ 60 लाख अमेरिकी ने  भैस 'भैंस काली दूध देती है '- ग्रेट बताया कि भूरे रंग की गाय भूरा रंग का दूध देती है, शायद उसी से चॉकलेट बनता है। और इस सर्वे में वयस्कों को लिया गया था, यह बात और भी चौंकाने वाली है।
असल में, द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक़ यह सर्वे इसलिए किया गया था ताकि इसके ज़रिये यह पता लगाया जा सके कि अमेरिकी लोगों को अपने खाने-पीने के बारे में कितनी जानकारी है और सर्वे के बाद यह साफ़ हो गया था कि अमेरिका के नागरिकों को प्राकृतिक चीजों के बारे में, खेती और दूध से जुड़े पदार्थों के बारे में कुछ ख़ास नहीं पता।
अब तक तो मुझे यही लगता था कि अमेरिका के लोग काफी बुद्धिमान होते होंगे, बहुत जानकारी होती होगी उनके पास आखिर इतना विकसित देश है। लेकिन इस सर्वे की खबर के बाद तो यही लगता है। इससे ज्यादा जानकारी तो हम भारतीयों के पास होगी। क्यों सही कहा ना!!

Comments