युवराज सिंह का खल्लास शॉट

(गिल्ली डंडा)


                                                                                                                                                                                                                                               WWE में युवराज सिंह। चौक गये?, जिस तरह क्रिकेट में युवराज का बल्ला बोलता है उसी तरह रेसलिंग में भी युवराज का बोल-बाला है। हालांकि यह युवराज सिंह वह नहीं हैं जिन्हें क्रिकेट के मैदान पर आप और हम चौके-छक्के लगाते देखते हैं। लेकिन रेसलिंग का यह युवराज भी उनसे कहीं से कमतर नहीं है और कई खिताब जीत चुका है और उसका संबंध भी भारत से है। 


जी हाँ, युवराज सिंह जिन्हे रेसलिंग रिंग में जिंदर महल के नाम से जाना जाता है। जब से जिंदर महल ने स्मैकडाउन चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों को मात देकर नंबर वन कंटेंडर का खिताब जीता तब से चर्चा में बने हुए हैं। अप्रैल 2017 में जिंदर WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप में नंबर वन कंटेंडर बने थे। मई के पहले हफ्ते में हुए मुकाबले में जब जिंदर महल रिंग में पहुंचे, तो वहां WWE चैम्पियन रैंडी ऑर्टन को मात दी। पिछले हफ्ते की स्मैकडाउन में युवराज उर्फ जिंदर ने एजे स्टाइल्स को हराया। अपने इस नए फार्म के साथ लौटे जिंदर ने एक नया मूव लेकर आया, जिसका नाम है, “खल्लास”। ये शब्द भारत में काफी बोला जाता है जिसके चलते उन्होंने ये नाम रखा। इस मूव का मतलब ही होता है- खत्म करना। वे 700 में से 590 मुकाबले जीत चुके हैं। आपको बता दें कि, WWE में एक समय ऐसा था जब इस बड़े मंच पर एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं था, लेकिन जब एक भारतीय वहाँ तक पहुँचा तो फ़िर उसे टक्कर देने वाला वहाँ कोई नहीं था, जिसका नाम 'द ग्रेट खली' है। खली ने कई सालों तक WWE में अपना जलवा बनाये रखा और हर नामी खिलाड़ी को धुल चटाया। लेकिन अब इस मंच पर एक और भारतीय का नाम जुड़ गया है, 'जिंदर महल' उर्फ ' युवराज सिंह'।

विवेक खेळची

Comments