बस करो चौटाला,अब बंद करो घोटाला...

(हस्तिनापुर के बोल) 




एक तरफ जहाँ हम अपने देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात करते हैं, वहीं हमारे देश के नेता ही भ्रष्टचारियो की गिनति में सबसे पहले आते हैं।
जी हाँ सही समझा बात हो रही है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की, जिनके घोटाले तो  ख़त्म होने का नाम ही नहीं लेते...या यूँ कहले की शायद चौटाला जी का काफी गहरा रिश्ता रहा है घोटालों से। फिर चाहे वह दिल्ली एयरपोर्ट पर घड़ियों की स्मगलिंग करना हो या शिक्षक भर्ती घोटाला या फिर हरियाणा सिविल सेवा में उनके खिलाफ फर्जी करने का आरोप या सीबीआई द्वारा उनके परिवार के खिलाफ 1467 करोड़ रूपए की सम्पत्ति का चार्जशीट दायर करना।
अगर आपको यह लग रहा है कि बस अब इनके घोटालो की लिस्ट खत्म हो चुकी है तो आप बिल्कुल गलत हैं क्यूंकि तिहाड़ जेल में शिक्षा भर्ती घोटाले की सजा काट रहे नेताजी का एक और कारनामा सामने आया है जो की कम सराहनीय नही है।


ओम प्रकाश चौटाला , जो एक समय हरियाणा के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, उन्होंने अपने चुनावी एफिडेविट तक में अपनी गलत जानकारी दी है...खुद को 10वी पास बताया जबकि असल बात तो यह है कि  नेताजी ने पिछले महीने ही तिहाड़ जेल के परीक्षा केंद्र पर एनआईओएस से मेट्रिक की परीक्षा दी है।
इतना ही नहीं  अब चौटाला के परिजन भी कहाँ कम रहने वाले...कुछ  दिनों पहले ही उनका ये दावा था कि चौटाला ने एनआईओएस से 12वी की परीक्षा ए ग्रेड से पास कर  ली है। जबकि असल बात तो यह है कि अब तक 12वी तो क्या उन्होने 10वी भी पास नही की है, उसके परिणाम भी अगले महीने के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
तो ऐसे होते हैं... हमारे देश के मुख्यमंत्री!!
अब बस भी कीजिए चौटाला जी और कितने घपलों का श्रेय खुद को देते रहेंगे।
जब देश को चलाने वाले लोग ही ऐसे कारनामे करते रहेंगे तो अब आम जनता से क्या उम्मीद रखें।
   
 
  --प्रियंका सिंह

Comments

Post a Comment