नेपाल की राजकुमारी वापस माया नगरी आ रही हैं।डियर माया भी साथ है.....
(फ़िल्मची)
जाको राखे सइंया...मार सके ना कोई... जी हाँ, हम बात कर रहें एक ऐसी अभिनेत्री की जो अपनी अदाओं से सबका मन जीत लिया..हम बात कर रहें मनीषा कोइराला की| बता दे साल 2012 में मनीषा लाईलाज बीमारी ओवरी कैंसर से पीड़ित थी| उन्होंने इसका इलाज मुम्बई और यूएसए में करवाया था| ख़ुशी की बात यह है की मनीषा इस खतरनाक बीमारी से जीत गई|
मनीषा कोइराला ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में सुभाष घई निर्देशित फ़िल्म सौदागर से की थीं| उस फ़िल्म की ख़ास बात यह थी की उस समय दो लिजेंड कलाकार राजकुमार और दिलीप कुमार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आए थे| यह फ़िल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्म साबित हुई थी| उनकी पहली फ़िल्म उन्हें रातों रात हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया| मनीषा के परिवार में फ़िल्म से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था..उसके बावजूद उन्होंने उस दौर में खुद को अभिनय से हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार कर लिया था|
उन्होंने 1996 में आई फ़िल्म ख़ामोशी जो की संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था| इस फ़िल्म ने मनीषा को इंडस्ट्री की टॉप लीडिंग हीरोइन बना दिया| उन्होंने कई बड़े फ़िल्मे की जैसे : मुम्बई एक्सप्रेस, सौदागर, दुश्मनी, अनोखा अंदाज़,लाल बादशाह , लावारिस ,मन,लज़्ज़ा ,बागी.. जो की काबिले तारीफ़ थी।
मनीषा बनना चाहती थी डॉक्टर लेकिन मॉडलिंग की दुनिया ने उन्हें बना दिया अभिनेत्री|
लंबे समय के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला अब अपनी आगामी फ़िल्म 'डियर माया' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं| इस फ़िल्म की ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है|
यह फ़िल्म 2 मिनट 52 सेकंड का है| ट्रेलर में दिखाया गया है की मनीषा कोइराला एक उम्रदार महिला की भूमिका में हैं| वे 20 सालों से अपने घर से बाहर नही निकलती हैं और अकेली रहती हैं... इसके आलावा उनके पड़ोस में रह रही दो लड़कियाँ उनकी मदद करना चाहती हैं उन्हें बताना चाहती हैं ज़िन्दगी के असली मायने..
बता दे की मनीषा कोइराला काफी लंबे समय से फिल्मो में नज़र नही आ रही थी..लेकिन अब वे धीरे धीरे फिल्म साइन कर रही हैं| डियर माया के बाद मनीषा राजकुमार हिरानी की दत्त बॉयोपिक में भी नरगिस की भूमिका निभाते नज़र आयेंगी|
अब देखना दिलचस्प होगा की मनीषा क्या अपने प्रशंसको को अपने अभिनय से कितना खुश कर पाती हैं|
Comments
Post a Comment