अदनान सामी के बाद गणेश आचार्य ने मोटे लोगों का चैन छीन लिया।
( फ़िल्मची )
कॉरियोग्राफर जो गानो पर डांस स्टेपस करते है और नए डांस को लांच करते है। आप बहुत सारे कॉरियोग्राफरस को जानते होंगे पर गणेश आचार्य जो की अपने डांस नहीं बल्कि अपने वजन क लिए भी जाने जाते है। कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य जो की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता है उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मिडीया पर प्रकासित हो रही है। उनमें वो बहुत फिट दिख रहें हैं। उन तस्वीरों में ऐसा लगता है जैसे उन्होंने अपना वजन कम किया हो। जब उनसे इन तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा " यह मेरे लिए थोडा मुश्किल था। मै अपने वजन पर पिछले एक- डेढ़ साल से काम कर रहा था। 2015 में आई अपनी फ़िल्म ' हे ब्रो' के लिए मैंने अपना 30-40 किलो वजन बढ़ाया था और इसके बाद मेरा वजन 200 किलो तक पहुँच गया। अब वही वजन कम करने की कोशिश कर रहा हूँ।"
लेकिन अब उन्होंने अपना वजन 10-20 किलो नहीं बल्कि 85 किलो कम कर लिया है।
फ़िल्म 'भाग मिल्खा भाग' जो की 2013 में रिलीज हुई थी। उसके गाने 'हवन करेंगें' को कॉरियोग्राफ करने के लिए गणेश आचार्य को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अबतक आपने कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य को मोटा ही देखा होगा पर आने वाले दिनों में आप उन्हें एक नये अवतार में देखेंगे। गणेश आचार्य अपने इस बदलाव से काफ़ी खुश है।
Comments
Post a Comment