20 सालों तक एक कमरे बंद थी महिला ....
( करतूत )
एक महिला जो असामान्य है ..क्या उसे जीने का हक नहीं है। क्या? समान्य वयक्ति ही इस दुनिया में जीवित रह सकते है। क्या? असामान्य लोगों के दिल नही होते। ऐसा प्रशन आपके अंदर भी उठेगा जब आपको एक ऐसे घटना के बारे में पता चलेगा जो की इंसानियत को मार रहा है। जी हाँ , यह खबर गोवा की है जहाँ एक असामान्य महिला को अँधेरे कमरे में बंद कर रखा जाता था। बताया जा रहा है कि अपने ही माता पिता के घर में यह भयावह घटना 20 सालों से एक अँधेरे कमरे में बंद कर रखा जाता था। हालांकि उसकी उम्र 50 वर्षीय बताई जा रही है। महिला को "असामान्य व्यवहार " के चलते कमरे में बंद किया गया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला को उसके माता-पिता के घर में उसके दो भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने एक अँधेरे कमरे में बंद कर रखा था। दरअसल एक एनजीओ ने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी तब पुलिसवालों ने उसे वहाँ से रिहा करवाया था।
हम बता दे उस महिला को एक खिड़की के जरिए उसे खाना और पानी दिया जाता था। उसके परिवार के लोगों का कहना है कि महिला का व्यवहार समान्य नहीं था।इसी कारण ऐसा किया गया। हालांकि पुलिस उसे चिकित्सक इलाज के लिये ले गई है।
पुलिस ने बताया की अभी मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जाँच अभी प्राथमिक स्तर पर है। उसके परिवार वालों का बयान दर्ज किया जा रहा है।
-कुमारी अलका
Comments
Post a Comment