यू पी मे अपराधी ना ना !!

(मुद्दा )
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने 2017-2018 के बजट पर चर्चा के अंत में कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कङा कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि यूपी की सिविल सेवा में प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2012 में अब तक की गई नियुक्तियों की सी बी आई जांच करायी जायगी।
योगी ने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर हमलावर तेवर अपनाते हुए कहा कि 'आपने (सपा) यूपी पीसीएस का क्या कर दिया। इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ रहें है। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि 2012 से अब तक जितनी भी नियुक्तियां हुई उन सब पर उंगलियां उठी हैं। पुलिस के डेढ़ लाख पद अब भी खाली पड़े हैं क्योंकि आपके (सपा) के इरादे साफ़ नही थे और उच्चतम न्यायालय ने नियुक्तियों पर रोक लगा दी। साथ ही योगी ने कहा कि लगातार पिछले चार महीने के दौरान अपराध का ग्राफ गिरा है। मौजूदा सरकार के आते ही शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज हो रही है।

                  

आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना का उल्लेख करते हुए योगी ने विपक्षी बेंचों पर बैठे सपा सदस्यों से सवाल किये- उन्होंने पूछा कि 'क्या इस प्रकरण में गिरफ्तार वयक्ति के सपा से सबंध नही है? वह राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहा था। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ न सिर्फ कार्यवाही करेगी लिहाज उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कड़ा कानून भी लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा की सीतापुर और रायबरेली की हाल की हत्याओं के प्रकरणों में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था।

Comments