'इखलास' जो बनी एक सेक्स गुलाम।

(करतूत)
 त्रासदी कहीं भी घटित हुई हो, शिकार महिला को ही बनाया जाता है। "मैंने अपनी जान लेने की कोशिश की। वो हर रोज छह महीने तक मेरा रेप करता रहा।" ये शब्द हैं  एक पीड़ित यजीदी लड़की के जिसका नाम है इखलास।

इखलास अभी जर्मनी के एक मानसिक अस्पताल में भर्ती है और वहां इलाज के साथ साथ उनको शिक्षा भी दी जा रही है।
इखलास उस वक्त महज 14 साल की थी जब इस्लामिक स्टेट के कथित लडकों ने उन्हें अगवा कर लिया और सेक्स गुलाम के तौर पर बंधक बना कर रखा।
साल 2014 में इस्लामिक स्टेट के निशाने पर खास तौर से यजीदी लोग ही थे। यजीदी एक धार्मिक समुदाय है जो उत्तरी इराक के इलाकों में सदियों से रहता आ रहा है।
इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी लड़कों ने पुरुषों को तो मौत के घाट उतार दिया था और महिलाओं को अगवा कर लिया था।
इखलास ने इस्लामिक स्टेट की पकड़ से बचने के लिए उस इलाके से भागने की पूरी कोशिश की थी,लेकिन वो फिर भी उनकी  गिरफ्त  में आ गई।
इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने उन्हें बंधक बना लिया और इनमें  से एक ने उन्हें 6 महीने तक सेक्स गुलाम बना कर रखा। इख़लास ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाके ने उन्हें 150 लड़कियों  मे से लौटरी निकाल कर चुना था।

                                     
इखलास आगे बताती है, वो बेहद बदसूरत था। लम्बे बालों वाला वो शख्स किसी जानवर की तरह था। उसके बदन से बू आती थी। मैं इतनी डर गई थी कि उसकी तरफ देखना भी मुश्किल था।
एक दिन इस्लामिक स्टेट का  वो नरमपंथी कहीं लड़ाई पर गया हुआ था और तभी इखलास को वहां से भागने का मौका मिला और आखिरकार वो इसमें कामयाब हो गई जिसके बाद इखलास को एक शरणार्थी शिविर ले जाया गया।
तकलीफ और त्रासदी से भरे उन दिनों को याद करते हुए इखलास कहती है ," मैं बिना रोए आपको कैसे बता पा रही हूँ। मेरे आंसू सूख गए है।"

तनवी त्यागी

अगर हमारी ख़बर पसंद आई तो हमारा पेज लाइक कीजिए 👍👍👍

Comments