हद है ! लोग अब यौनि में चमकीला गोली डालने लगें हैं।

( करतूत )




जमाना तरक्की कर रहा है,हर व्यवस्था ,तकनीक आसान और मनोरंजक हो रही है।पर यह मशीनों पर अच्छी लगती है,पर जब बात आपके शरीर की आये तो नेचुरल रहना ज्यादा फायदेमंद होता है।और बात जब सेक्स की हो तब तो यह मामला और भी संजीदा हो जाता है।

विदेशों में लोग सेक्स को ज्यादा एन्जॉय करने के लिए ग्लिटर कैप्सूल का इस्तमाल कर रहें हैं।हम आपको बता दें ग्लिटर कैप्सूल को ग्लिटर कैप्सूल सेक्सुअल इंटरकोर्स से कम से कम एक घंटे पहले वेजिना ने डाला जाता है।यह कैप्सूल सवभाविक वजाइना तरल को और गरम और तरल बना देती है।कैप्सूल से रेत के आकार का चमकीला तरल निकलता है।ये कैप्सूल कैंडी फ्लावर्ड होते हैं।ये कैप्सूल जेलेटीन कैप्सूल की तरह होते है जो वेजिना में जाते ही घुल जाते हैं और इससे सेक्सुअल इंटरकोर्स का जोश बढ़ जाता है।

मार्केट में ऐसे दावे किए जा रहें है कि ये कैप्सूल आपके आनंद की अनुभूति को जादुई बना देगी।हालांकि इस कैप्सूल को लेकर चिकित्सा से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है। कांडा की फिजिशियन डॉक्टर जेन वह पहली शख्स है जिन्होंने कहा है कि" यौनि  में ग्लिटर बम को ना डाले।"उन्होंने आगाह करते हुए कहा है कि" इसके इस्तेमाल से गुड वेजाईनल बैक्टीरिया को नुक़सान होता है।और इससे इंफेक्शन और संक्रमण का खतरा बढ़ता है।ऐसा कतई नहीं सोचना चाहिए कि लिप ग्लोस से अगर हमारे लिप्स सुरक्षित हैं तो ग्लिटर कैप्सूल से वजाइना भी रहेगा।दोनों बातों में बहुत फर्क है।लिप्स ग्लास को आप हटा सकते हैं और लिप बैक्टीरिया आपके आंत को या एचआईवी को नियंत्रित नहीं करती है। मैं वेजाइनल एन्हांसमेंट  प्रोडक्ट से नफ़रत ,नफरत ,नफरत करती हूं।क्यों हम महिलाओं को बाहर और अन्दर शर्मिंदा करते हैं?" 

इसके साथ ही द विमेंस हैल्थ क्लिनिक की क्लीनिकल डायरेक्टर एली डीलक्स ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा है कि यह एक खतारनाक चलन है।इससे सिर्फ खुजली ही नहीं बल्कि दर्द ऑर गंभीर इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।यह पिएच संतुलन को भी बिगाड़ेगी। महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स बहुत नाज़ुक होते है,इन्हें ठीक रखने के लिए साबुन और पानी ही काफी है। 

बात यह कि इस कैप्सूल की मार्केट में मांग ही मांग है।प्रोडक्ट  आउट ऑफ स्टोक है।प्रेटी वूमेन नाम की वेबसाइट ने इसके अनुभूतियों का दावा किया है।अपनी सफाई में  बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि "दरसल,आपको इसके इस्तेमाल की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। हमलोग इस बात को जानते हैवी ग्लिटर यौनि  में डालने की चीज नहीं है पर ऐसा भी नहीं है कि इससे नहीं डाल सकते।"

देखना यह की अब यह चेतावनी असर करती है या ग्लिटर!!

- दिवाकर 

Comments