ये इंसान है या अजूबा!!


(करतूत)

भारत के गलीगली में प्रतिभा का बोलबाला है। अलग अलग राज्यों शहरों गांवों की दहलीज को पार करते हुए कई प्रतिभाओं ने भारत को नाम रौशन किया है।
वीरों सूरमाओं की कोई कमी नहीं है भारत में।

ऐसे ही सूरमाओं में से एक हैं अमनदीप सिंह। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले अमनदीप सिंह ने 12वी तक की पढ़ाई की है।


इन्हें भारत का स्टील मैन कहा जाता है।इनके कारनामे इतने अनोखे और अविश्वसनीय होते हैं कि कोई भी दांतों तले उंगली दबा ले।इनके कारनामे गिनीज ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है।

अपने शरीर पर कार ड्राइव करवाना ,बीयर की पचास बोतलें मुक्के से तोड़ना ,146 किलो वजन अपने दांतों से संभालना अमनदीप की खूबियां या यूं कह लीजिए की अनोखी ताकत है।
                                    


अमनदीप का कहना है कि वो ऐसे खतरनाक स्टंट्स पूरे तीस हजार तरीकों के कर सकते हैं।इनमें बाइक को आसानी से उठाना,20 मोटरसाइकिल को अपने दम पर एक साथ रोकना,हाथ पैरों पर डंडे का वार सहना शामिल है।

इनका ये भी कहना है कि अगर इनके सर पर ट्रक भी चढ़ा दी जाय तो इन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। कुल मिला कर कहा जाय तो ये हर वो काम कर सकते हैं,जो आम इंसान की कल्पनाओं से परे है।

पिता की मृत्यु के बाद उन पर घर परिवार की सारी जिम्मेदारी आ पड़ी।तब उन्होंने ने अपना घर चलाने के लिए एक गिफ्ट गैलरी की दुकान खोली।इसी बीच इन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक लगा और 2006 से अमनदीप बॉडी बिल्डिंग करने लगें।साल 2008 तक अमनदीप प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर बन गए।इन्होंने लगभग 3000 लोगों को मर्शालार्ट्स की ट्रेनिंग भी दी है।


Comments