यह पिता अपने लड़की के साथ कब्र में सोता है।
( विदेशी बक बक )
आज की खबर ऐसी है जिसको सुन कर आप दंग रह जाएंगे। जरा सोचिये अगर आपको कहा जाए की आप जाकर कब्र में सो जाओ तो आपको कैसा लगेगा | क्या.. आप जाना चाहेंगे कब्र में| क्यों रौंगटे खड़े हो गए। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसे पिता हैं जो ना सिर्फ खुद बल्कि अपनी बेटी के साथ कब्र में सोते हैं। जी हाँ , आश्चर्य जरूर होगा आपको लेकिन यह सत्य घटना है, और आप इस बात को जानने के लिए उत्सुक भी होंगे कि आखिर एक पिता ऐसा क्यों करता है। हम आपको बता दें यह घटना चीन के नेजीजांग प्रांत में रहने वाले झांग लीयोंग नामक शख्स है , जो अपनी दो साल की बेटी के साथ कब्र में सोता है।
कब्र में सोने के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। बताया जा रहा है की इस शख्स की दो साल की बेटी को एक गंभीर बीमारी है। बीमरी खतरनाक है, ऐसे में वह शख्स अपनी बेटी को लेकर बहुत चिंतित है और पैसे न होने के कारणवश वह अपनी बेटी का इलाज अच्छे अस्पताल में नही करवा पा रहे। पिता झांग लीयोंग को इस बात का डर सात रहा है कि बड़ी होकर उनकी बेटी को जब इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चलेगा तो शायद उसके मन में मौत का भय सताने लगेगा। उसके पिता अपनी बेटी को मौत से डरते हुए नहीं देखना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने डर को ख़त्म करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है।
एक खबर के मुताबिक, अपनी बेटी के मन से मौत का डर निकलने के लिए उसके पिता ने अपने घर के आंगन में ही कब्र खोदी है और उसने रोज़ अपनी बेटी के साथ सोते हैं और कभी कबार दिन में भी सो लेते हैं। हालांकि ऐसा वो इसलिए करते है ताकि वो अभी से ही अपनी बेटी को इस बात के लिए मनाना चाहते हैं कि ज़िन्दगी में ऐसे मोड़ आ सकते हैं जब उसे उस कब्र में अकेला सोना पड़े तो डरना नहीं। वो यही अपनी बेटी को समझाने की कोशिश में जुटे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टरों ने बेटी के इलाज़ के लिए कहा है कि जब इस शख्स की अगली बच्ची जन्म लेगी तब उसको कोर्ड ब्लड से बेटी जिनलो का उपचार किया जाएगा। बता दें कोर्ड ब्लड को अभी तक बेकार कहकर फैंक दिया जाता था। हालांकि , शोध में ये बात सामने आई है कि कोर्ड ब्लड से गंभीर बिमारियों का इलाज़ किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment