मजबूरी ने बना दिया अजय देवगन

                               (दूर दराज़)


जब मैं गोलमाल फ़िल्म देखता था। अजय देवगन वाली जो कई बकवास सीरिज में बनी हैं। क्योंकि अमोल पालेकर कुछ ज़्यादा ही पुराने थे। गोलमाल और उसे पहले फूल और काटे में वह दोनों पैरों के बीच बाइक और कार डाल कर स्टंट कर रहे हैं। पता नहीं किसी ने तो बताया था कि गिरने से पैर भी टूट गया था।  वे यह सब किसी की मदद और पैसों के लिए करते है। लेकिन एक बच्चा मिला जो यही काम भैंस पर करता है। नहीं यार दो बच्चे हैं जो भैंस पर चढ़ कर  कुछ यही करतब कर रहें हैं। ये वो भी नही जो सनक में लोकल से बाहर लटकते हैं। इनकी मज़बूरी है।


यह वीडियो बिहार के मोतिहारी जिले के सलेमपुर और मौसी  गांव के बीच के बूढ़ी गंडक नदी पर लिया गया है।वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि दो लड़के भैंस के उपर खड़े होकर नदी को पार कर रहे है। एक बार देखने पर आप भी हैरान हो जएंगे, और शायद आप इसे स्टंट समझ रहे होंगे। अच्छा बैलेंस बनान पड़ता है जरा सा भी डगमगाए  त गइले बेटा पानी में छपाक से।यह कारनामा  न तो नदी का है  न ही बच्चों का हैं। यह कारनामा मज़बूरी का है। क्योंकि नदी के बीच कोई पूल नहीं है। आखिर जरूरत या मजबूरी,विकासील भारत की यह अनोखी तस्वीर यहाँ  रोज देखने को  मिलती है। इतना जोखिम भरा कार्य उठाना किसे पसंद होगा?  जिंदगी मौत  न बन जाये संभालो यारो। पर कौन है जो संभलेगा ? यही वो मॉडल जिस पर 2019 में चुनाव लड़ा जाएगा। आजादी के इतने साल भी यह इलाका इतना पिछड़ा क्यों? आखिर बिहार सरकार क्या कर रही है ? 


वैसे आजकल सकरात्मक रिपोर्ट का दौर चला है तो हम बस उम्मीद यह है कि ये खेसारी लाल यादव बन जाए। क्योंकि उनकी भी ज़िन्दगी कुछ यूँ ही बीता है।



- रिंकल दताहे (वीडियो अरुण रघुपति)

Comments