हम प्लेन रूकवा देंगे तेरी चाहत में......

                           (दूर दराज़)


आज के इस बढ़ते महंगाई के दौर में परेशान तो हर कोई है लेकिन सबसे ज्यादा अगर कोई वर्ग परेशान है तो वह है आशिकों का वर्ग। आप कहेंगे कि मैं ये क्या बोले जा रहा हूं। त हुजूर एक बेर प्रेम करके देखीं तब पता चली। एक हमारे बाप—दादा का जमाना हुआ करता था जहां राह चलते मकई के भुट्टे से भी प्रेमिका को खुश कर दिया जाता था। लेकिन आज के दौर में प्रेमिका की मांग भी बदल गयाी है। बेचारे आशिक करे तो क्या करे — दिल है की मानता नहींं। अपनी प्रेमिका की नजर में बने रहने के लिए वह उसकी हर मांग को उसकी मांग का सिंदूर समझ लेते हैं, और उस मांग को पूरा करना अपने जीवन का लक्ष्य मान लेते हैं। उसी चक्कर में बेचारे कुछ ऐसा भी कर जाते हैं कि.....। खैर छोड़िए अब मुद्दे पर आते हैं। इसी तरह की एक कहानी सामने आयी है हैदराबाद के मियांपुर के एक  32 वर्षीय आशिक एम वम्सी कृष्ण की। अब कृष्ण तो माने ही जाते हैं प्रेम के पुजारी। चाहे वो वृंदावन के हों या फिर चाहे हैदराबाद के। हैदराबाद वाले कृष्ण जी ट्रांसपोर्ट एजेंट का काम करते हैं। हर लड़के की तरह उनकी भी एक प्रेमिका है। वो भी अपनी प्रेमिका की ख्वाईश पूरी करते रहते थे। लेकिन इस बार उनकी प्रेमिका की ख्वाहिश कुछ ज्यादा ही बड़ी थी जिसे पूरा करना कृष्ण जी को महंगा पड़ गया। हुया यं कि कृष्ण जी की प्रेमिका को छुट्टी में गोआ घूमने का मन किया वो भी उड़न खटोला 'हवाई जहाज' से। कृष्ण जी भले ट्रांसपोर्ट एजेंट हो लेकिन उनकी माली हालत इतनी भी ठीक नहीं थी कि वे अपनी प्रेमिका को प्लेन से भेज सके। लेकिन आशिकों में तो यही एक खास बात होती है। वो अपनी प्रेमिका को खुश रखने के लिए कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत रखते हैं। तो उन्होंने अपना दिमाग दौड़ाया और एक जाली हवाई जहाज की टिकट अपनी प्रेमिका को भेज दिया। और उसने मुंबई पुलिस को एक महिला के रूप में इ—मेल भेजा कि प्लेन को 23 लोग मिलकर हाईजैक करना चाहते हैं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि प्लेन की उड़ान रद्द हो जाए और उसकी प्रेमिका को ये पता नहीं चले कि उसके द्वारा भेजा गया टिकट नकली है। लेकिन हर बार की भांति इस बार भी आशिक के आड़े कुछ आया तो वह था उसकी किश्मत। हर आशिक की तरह उसकी भी किश्मत ने उसका साथ नहीं दिया और बेचारे पकड़े गये।
          अब भाई कृष्ण जब इतना दिमाग आपके पास था ही तो इसे कुछ अच्छा करने में लगाते। खांमखां गोवा के बीच पर रोमांस के चक्कर में जेल गये.........

- अश्वनी भैया 

Comments

Post a Comment