शॉटगन के खिलाफ ब्रो + ब्रो

                              (फ़िल्मची)


हुजुर! अपने तो यह गीत अवश्य सुना होगा - चोट लगे तुमको तो दर्द मुझे होता, आँख तेरी छलके तो दिल ये मेरा रोता है, भाई-भाई में अक्सर में होता है,,,,,,,,,,!
इस गीत को गाया था सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण जी ने और यह गाना राजा फिल्म में तब के उभरते अभिनेता संजय कपूर और अपने बेहतरीन अभिनय से आज भी घर-घर हुए लोकप्रिय एक्टर, सांसद परेश रावल जी के बीच बढ़े ही मार्मिक अंदाज में फिल्मया था। गौरतलब हो की 90 के दशक का यह फिल्म अपने ज्ञान को लेकर काफी हिट रही थी और आज की, अपनी लोकप्रियता को कायम रखे हुए है।
लेकिन अरा ठहरिए! अब आप सोंच रहे होगें की मैं आज अचानक से ‘‘यह‘‘ भाई-भाई में अक्सर,,,,,,, वाली आलाप को आपसबों के सामने क्यों दोहरा रहा हूँ। हुजुरेआला! बात दरअसल यह है कि  बेशक इस गाने को आज से सालो पहले ‘राजा‘ फ़िल्म के माध्यम  से आप लोगों के बीच परोस दिया गया था।

जिसके ‘रील लाईफ‘ के दो भाईयों का प्यार देखकर आपके नयनो से आंश्रु की धारा बह चली थी, पर आज हम यहाँ बात रील लाइफ की नही बल्की ‘रीयल लाइफ‘ के दो भाइयों के करने जा रहे है, जो अपने कारनामें से इस गाने की कल्पना को यथार्थ की ज़मी दी है।
हम बात कर रहे हैं आज के दौर के सबसे बेहतरीन सिंगर अरमान मलिक और उसके भाई अमान मलिक के बारे में। दोस्तो यह बात हमे स्वीकारनी ही होंगी कि बाँलीवुड की नगरी कहे जाने वाली मुम्बई को हम माया नगरी क्यों कहते है। इस गुढ़ प्रश्न का किसी ने बरा सटिक उत्तर दिया है- बॉलीवुड मे न तो कोई किसी का दोस्त है, और ना कोई किसी का दुश्मन। यहाँ प्रत्येक शुक्रवार को एक रिश्ता बनता है और एक रिश्ता टूटता  भी है। खैर मैं मुददे पर आता हूँ सोशल मिडिया पर इन दिनों अरमान मलिक और दबंग गर्ल की उपमावली अपने पटना की होनहार हिरोईन सोनाक्षी सिन्हा के बीच गजब का ‘शीत युद्ध‘ चल रही है। इस युद्ध ने तब तुल पकड़ा जब इन्टरनेशनल सिगंर जस्टिन बीबर के इंडिया वाले शो में सोनाक्षी सिन्हा का नाम जुड़ा। बताया जा रहा था कि वह बीबर साथ सुर-से-सुर मिलाऐंगी। बस फिर क्या था इ खबर को आते ही सिंगरों(सिंगर्स) में एक खास रोष सोनाक्षी के प्रति भर उभरा। कैलाश खेर ने अपने ही अंदाज में कहा की मैडम आप सभी तो एक्टर है, जो कुछ जगह हमारा है उसे हमारा ही रहने दीजिए। अनके समर्थन में अरमान मलिक ने भी हरी झण्डी दिखई तो मैडम सोनक्षी को नागवार लगा। वह अपने निशाने पर अरमान को लेते हुए युद्ध की शुरआत कर दी। अब भाई को अकेले लड़ता देख अमान मलिक ने भी इस युद्ध में कुदते हुए सोनाक्षी को फटकारा की उनके निशाने पर सिर्फ अरमान ही क्यों? सच में भाई-भाई का यह प्यार देख दिल भर आया। भगवान इनकी भाइचारे की बनाए रखें। भाई मुझे तो लगता है कि किसी ने अपने सोनाक्षी के ऊपर कोई काला जादु कर दिया है। बेचारी का समय अभी ठीक पटरी पर नही चल रही है। ऐसा मालुम होता है कि दर्शको पर इनका ‘नुर‘ अब काम नही कर रही जिसके बलबुते  यह अपनी धाक जमाई थी। पहले अकिरा और अब नूर को दर्शाकों ने नकार दिया है जिससे इनका कैरियर मंझधार में हिचकोले खा रही है, और अब इन सिंगरो के विवाद के बाद जास्टिन का शो भी हाथ से जाता मालूम पर रहा है।

-अरुण रघुरति

Comments