एक और महोदय ने ऑनलाइन खेल के चक्कर में चल दिए .

( करतूत )




हाल ही में एक खबर आई थी कि मुंबई के एक छात्र ने ‘ब्लू व्हेल नामक’ गेम के कारण खुदखुशी कर ली थी। इसके बाद यह मामला संसद शोर मचा रहा था। मामले की संजीदगी को देखते हुए  इस खेल को बैन कर दिया गया है। मगर फिर केरल में इस मामले ने ज़ोर पकड़ लिया है। कारण यह है कि केरल में भी एक छात्र ने खुद़खुशी कर ली है और मृतक के माता–पिता इस मौत के पीछे का कारण ‘ब्लू व्हेल’ गेम को बता रहे हैं।

केरल के तिरुअनंतपुरम में 11 वीं के छात्र मनोज की लाश संदिग्ध हालात में पाई गई। उसका शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। परिजनों के तहत यह खुदखुशी मनोज ने ‘ब्लू व्हेल गेम’ के कारण की है। मनोज की मां अनु का कहना है कि मनोज ने इस गेम के बारे में उनसे चर्चा की थी। 9 महीने में उसके व्यवहार में काफी बदलाव आया है। उसके बदन पर कई तरह गोदने के निशान भी थे। अकसर वो कब्रिस्तान जैसी जगहों पर बिना बताए चला जाता था। बताते चले कि ब्लू व्हेल एक गेम है,जिसके कारण कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

पर पुलिस के मुताबिक अनु के नए बयानों के आधार पर मनोज की मौत से ब्लू व्हेल गेम का कोई लिंक नहीं जुड़ रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।जल्द की घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ जाएगी।

अंशु प्रिया

Comments