वेंकैया नायडू चुनाव की जंग जीत बने,देश के उपराष्ट्रपति !!!
( हस्तिनापुर के बोल )
आखिर जिस बात की चर्चा विधानसभा चुनाव से लेकर अभी तक जारी थी, उसका परिणाम सबके सामने आ ही गया। भाजपा के देश की तीन बड़ी कुर्सियों पर विराजमान होने के आसार काफी पहले से लगाए जा रहें थें। जिसका की परिणाम अब सामने है रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद अब वेंकैया नायडू देश के उपराष्ट्रपति के पद पर विराजमान हैं।
पांच अगस्त को वोटिंग हुई। इसमें वेंकैया नायडू ने जीत हासिल की है। उन्हें 516 वोट मिले है। वहीं गोपाल कृष्ण गांधी को 244 वोट मिले हैं। वोटिंग पांच बजे तक समाप्त हो चुकी थी। कुल मिला 98.21 फीसदी वोट हुए। दोनों सदनों के सदस्यों की कुल संख्या 790 है, लेकिन वर्तमान में लोकसभा में और राज्यसभा में एक सीट रिक्त है। वहीं लोकसभा सदस्य छेदी पासवान न्यायिक फैसले के कारण मदन अधिकार के लिए आयोग करारा दिए गए थे।
बता दें कि मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति के पद पर लगातार दो बार विराजमान रह चुके हैं। 10 अगस्त के बाद भाजपा का ऐतिहासिक तीन कायम होगा। पहली बार देश की तीन बड़ी कुर्सियों पर भाजपा का राज होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मिलकर भाजपा को राजनीति में बड़ी जीत दिलवाई है।
अंशु प्रिया
Comments
Post a Comment