क्या इस तरह से आएँगे हमारे अच्छे दिन!!

(हस्तिनापुर के बोल)


इन्टरनेट पर अजीबो-ग़रीब वेबसाइट्स बनाकर उनपर तरह-तरह के अश्लील फोटोज और विडियोज डालना तो मानो अब आम बात सी हो गई है। ना जाने क्या मज़ा आता है लोगों को ऐसे वेबसाइट्स बनाने में और उससे भी ज्यादा वो बेरोज़गार लोग जिनको पता नही क्या संतुष्टि मिलती है, उनपर डाले गए एक से बढ़कर एक घटिया पोस्ट्स पर फालतू कमेंट करने में।
खैर अब ये तो बात थी सोसाइटी के कुछ बेरोज़गारों की..लेकिन अब एक नेता को आखिर ऐसी क्या ज़रुरत पड़ गई। आजकल के नेता तो मेरी सोंच से परे होते जा रहे हैं। वो भी उस पार्टी के नेता जो हमारे देश में अच्छे दिनों को लाने की बात करते हैं...जी हाँ और कोई नही बात हो रही है भाजपा की। मेरे साथ-साथ अब आप भी सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर इनके जैसे लोगों को क्या सोंचकर नेता बना लिया जाता है!!
चलिए अब आपको पूरा मामला बताते हैं...


तो यह खबर है मध्य प्रदेश की जहाँ साइबर क्राइम पुलिस ने सुचना मिलते पर कल मध्यरात्रि के आस-पास अरेरा कॉलोनी स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा और 'भोपाल कॉल गर्ल डॉट इन' नाम की एक अश्लील वेबसाइट बनाने एवं इसके ज़रिये कथित रूप से लड़कियां उपलब्ध कराने के मामले में भाजपा के एक स्थानीय नेता, नीरज शाक्य एवं तीन ग्राहकों समित नौ व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अब यह जानकर थोड़ी ख़ुशी ज़रूर हुई कि नीरज शाक्य के इस कारनामे के बारे में पता चलते ही, भाजपा अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान ने नीरज शाक्य को पार्टी से निकाल दिया।
आपके दिमाग में यह ख्याल भी ज़रूर आया होगा कि आखिर इन लोमड़ियों को लड़कियां मिलती कहाँ से थी! तो दरअसल ये लोग उन लड़कियों की तलाश करते थे, जो नौकरी पाने के लिए अपना बायोडाटा, जॉब दिलाने वाली वेबसाइटों पर लोड करती थी और उनमे से कम पढ़ी-लिखी एवं गरीब तबके की लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर  उन्हें इस अश्लील व्यापर में धकेल देते थे।
तहकीकात में पता चला है कि यह रैकेट दिल्ली से रजिस्टर्ड है और तीन महीनों से चला आ रहा था। पुलिस इसके मालिक को भी जल्द पकड़ लेगी लेकिन संदेह है कि शायद इसकेे रैकेट भोपाल के अलावा अन्य जगहों पर भी हो सकते हैं।
यह तो केवल एक वेबसाइट थी...ना जाने इसके तरह और कितने ही वेबसाइट्स और ऐसे लालची लोग कितनी मासूम लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर ऐसे अश्लील व्यापारों का शिकार बनाते होंगे। लेकिन हैरान कर जाती हैं ऐसी खबरें जिनमे भाजपा जैसी अच्छी पार्टियों के नेता भी शामिल होते हैं।
क्या कहें ऐसे नेताओं को...अब कुछ तो शर्म करो!!

-- प्रियंका सिंह

Comments

  1. भाजपाईयो का ट्रैक रिकॉर्ड इस मामले में काफी अच्छा रहा है।
    मध्यप्रदेश के ही एक वरिष्ठ मंत्री अपने ड्राइवर के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पार्टी से निकले जाते हैं।
    ध्रुव नारयण और शहला मसूद के किस्से तो जग जहीर है।
    सुनिल जोशी का सेक्स वीडियो को लीक करने का आरोप मोदी जी पर लगता रहा है।
    बिहार मै सुशील मोदी का घनिष्ठ संबंध ऐसे विधायक से रहा है जो व्यभिचार के लिए पीड़ित महिला के चाकू के वार से नर्क को प्यारे हो गए।
    खैर, जितना कहा जाए कम हे ये हरि अनंत कथा अनंता है।

    ReplyDelete

Post a Comment